ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीतेगी आगामी विधानसभा चुनाव : अजय सिंह
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2018 1:18:20 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीतेगी आगामी विधानसभा चुनाव : अजय सिंह

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जीत हमेशा कार्यकर्ताओं के कारण ही हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव भी हम उन्हीं के दम पर जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे ढोंगी शिवराज सरकार को बेनकाब करने के लिए कमर कस लें। हमारी फतह होगी। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनके नाम पर राजनैतिक लाभ लेने की नौटंकी भाजपा ने शुरू कर दी है। 

 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस कठिन चुनाव को हम आसानी से जीतेंगे लेकिन इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता विजय भाव के साथ काम करने में जुटे। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार के 15 साल के कुशासन ने प्रदेश की जनता की उम्मीदों को तोड़ा है और उनके सपने चकनाचूर किये हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। गरीबों की चिंता चुनावी साल में याद आ रही है। गरीबों के नाम पर भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा सरकार के इसी झूठ और फरेब को जनता के सामने उजागर करना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS