राज्य
मुख्यमंत्री शिवराज विसर्जित करेंगे अटलजी की अस्थियां, नर्मदा में होंगी प्रवाहित
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2018 12:23:15 PMभोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश कार्यक्रम के लिए एमपी सरकार ने तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद नर्मदा में अस्थि कलश विसर्जित करने जाएंगे। वहीं, सरकार के मंत्री अलग-अलग नदियों में अस्थि कलश लेकर पहुंचेंगे। इसके साथ ही सरकार ने मध्य प्रदेश में बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का नाम अटल जी के नाम पर रखने के अलावा स्कूली शिक्षा में अटल जी की जीवनी को शामिल करने का फैसला किया है। सरकार तीन राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार भी अटल जी के नाम पर देगी।
दरअसल, वाजपेयी की याद में शिवराज सरकार ने ‘अटल जी’ के नाम पर ड्रफ्ट तैयार कर लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश मध्य प्रदेश की अलग अलग नदियों में विसर्जित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अस्थि कलश लेकर उन्हें नर्मदा नदी में विसर्जित करने पहुंचेंगे जबकि सरकार के मंत्री बाकी अलग अलग नदियों में विसर्जित करने जाएंगे।