राज्य
आशुतोष ने तोड़ा ‘आम आदमी पार्टी’से नाता, दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2018 3:16:06 PMनई दिल्ली। पत्रकारिता छोड़कर सियासत में कदम रखने वाले आशुतोष का राजनीति से मोहभंग हो गया है। उन्होंने आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह से आशुतोष भी अरविंद केजरीवाल के साथ छोड़ने वाले लोगों में शामिल हो गए हैं। हालांकि, अभी पार्टी ने उनके इस इस्तीफे को अभी तक स्वीकार नहीं किया है।
ज्ञात हो कि केजरीवाल का साथियों से हाथ छूटने का सिलसिला भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल आंदोलन से ही शुरू हो गया था, लेकिन केजरीवाल के राजनीति में आने के बाद इसमें तेजी आई है। आशुतोष के साथ ही पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा बड़े नेताओं ने अपना इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी से अलग हो चुके हैं। इनमें 9 बड़े ऐसे चेहरे हैं, जो आम आदमी पार्टी को खड़ी करने में अहम भूमिका अदा की थी।
सूत्रों की मानें तो उन्होंने कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन केजरीवाल ने अभी तक इसे मंजूर नहीं किया है। आशुतोष की बात जैसे ही मीडिया की सुर्खियां बना तो सीएम केजरीवाल ने तत्काल ट्वीट कर कहा है- 'हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर ले? ना इस जनम में तो नहीं।'