ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सिंहपुर से नफरत छोड़ो गांधी संदेश पदयात्रा शुरू
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2018 3:06:09 PM
सिंहपुर से नफरत छोड़ो गांधी संदेश पदयात्रा शुरू

 छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमर शहीद स्थल चरणपादुका से युवक कांग्रेस के तत्वाधान में नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता दो दिन में लगभग 45 किमी का सफर तय कर छतरपुर पहुंचेंगे।

 
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अदित सिंह राहुल के नेतृत्व में ग्राम सिंहपुर के अमर शहीद स्थल चरणपादुका से पदयात्रा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पदयात्रा ग्राम डुमरा से पदयात्रा करते हुए टटम, कुसमा होकर महाराजपुर पहुंची जहां आमसभा का आयोजन किया गया।
 
इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अदित सिंह राहुल ने कांग्रेस की नीतियों को आमजनों के समक्ष रखा। गांव डुमरा में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को पदयात्रा महाराजपुर से गढ़ीमलहरा, बारी, निवारी होते हुए छतरपुर पहुंचेगी। स्थानीय छत्रसाल चौक पर आमसभा के पश्चात गांधी आश्रम में पदयात्रा का समापन किया जाएगा। पदयात्रा में महाराजपुर क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष नीरज दीक्षित, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवानी चौरसिया सहित तमाम कांग्रेसीजन शामिल हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS