ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जम्मू से अमरनाथ के लिए 233 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2018 4:10:47 PM
जम्मू से अमरनाथ के लिए 233 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

 जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए आज यहां आधार शिविर से 233 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 वाहनों में सवार होकर तीर्थयात्री भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

 
काफिले को आज गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम आधार शिविरों तक पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि दो वाहन 93 तीर्थयात्रियों को लेकर परंपरागत पहलगाम मार्ग से रवाना हुए हैं जबकि 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 140 तीर्थयात्री जा रहे हैं। 140 तीर्थयात्रियों में 106 पुरूष और 34 महिलाएं शामिल हैं।
 
60 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और यह रक्षा बंधन के दिन 26 अगस्त को समाप्त होगी। शनिवार शाम तक कुल 2,78,072 तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर लिये थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS