राज्य
बस्ती में हाइवे पर बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा, कई घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2018 2:56:24 PMलखनऊ। देशभर में हो रहे बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत और फ्लाईओवर गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज सुबह 7.30 बजे उत्तर प्रदेश के बस्ती में नेशनल हाईवे 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर अचानक ढह गया। फ्लाईओवर का 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका था।
पुल की चपेट में आने से कई लोग जख्मी हो गए जबकि एक शख्स अभी भी मलबे में दबा हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार एनएचएआई के द्वारा इस पुल का निर्माण करोड़ों की लागत से हो रहा था। लेकिन इसके तैयार होने से पहले ही एनएचएआई की लापरवाही सामने आ गई। मौके पर प्रशासन की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत पहुंचाने का आदेश जारी किया है ताकि इलाके में यातायात फिर से शुरू हो सके।