राज्य
देश के टॉप 10 शहरों में फिर हुआ इंदौर शामिल
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2018 3:21:10 PM इंदौर। दुनिया की टॉप इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी 'गूगल' के फीचर 'गूगल मैप' का उपयोग करने के मामले में इंदौर देश के टॉप-10 शहरों में अपनी जगह बना ली है। गूगल मैप इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर अनल घोष ने यह जानकारी दी। वे गुरुवार को शहर में थे। गूगल मैप के नए फीचर्स की जानकारी देने शहर आए घोष ने कहा कि अनजाने शहर में रास्ता तलाशने के लिए अधिकांश लोग गूगल मैप का उपयोग करते हैं।
मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, जयपुर जैसे शहरों में तो इसका उपयोग किया ही जा रहा है, इंदौर में भी बड़ी संख्या में इसके यूजर हैं। इंदौर की ज्यादातर लोकेशन अब गूगल मैप पर मौजूद है। ओला और उबर जैसी टैक्सी और फूड सर्विस देने वाली कंपनियों के इंदौर में आने के बाद से गूगल मैप और बेहतर तरीके से लोकेशन बता पाने में सक्षम हुआ है।