ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्ली में दूसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल कर्मचारी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2018 12:12:23 PM
दिल्ली में दूसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल कर्मचारी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली शर्मसार हुई है। सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से हैवानियत की गई है। स्कूल के कर्मचारी पर दरिंदगी करने का आरोप लगा है। घटना दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके की है। गोल मार्किट के पास स्थित सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  दुष्कर्म करने वाला स्कूला का कर्मचारी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उसी स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला कर्मचारी छात्रा का मुंह दबाकर पम्प के पास ले गया था। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित छात्रा दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित एक गर्ल्स स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि कल स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी राम आसरे छात्रा को बहला कर स्कूल परिसर में ही स्थित पंप हाउस ले गया। जहा उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वहां से चला गया। बच्ची अपने घर पहुंची तो कल रात ही उसकी तबियत बिगड़ गई।
बच्ची ने दर्द की शिकायत की तो मां-बाप ने देखा कि उसके अंदरुनी अंगों में सूजन के साथ ही खून का रिसाव हो रहा है। जब उन्होंने पीड़िता से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बच्ची ने ये भी बताया कि आरोपी ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी।
बच्ची की बात सुनकर उसके माता-पिता दंग रह गए। उन्होंने अपनी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस स्कूल पहुंची और स्कूल प्रबंधन से बात की। फिर बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS