ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
चुनाव से पहले भाजपा इंदौर में करेगी ये ऐतिहासिक काम
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2018 2:44:36 PM
चुनाव से पहले भाजपा इंदौर में करेगी ये ऐतिहासिक काम

 इंदौर।  भाजपा इंदौर में एक ऐतिहासिक काम करने जा रही है। 3 साल पहले मिस कॉल पर जिन लोगों को सदस्य बनाया गया, उन 10 लाख लोगों को एक ही दिन में फोन लगाकर बात की जाएगी। इसको लेकर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने रणनीति तैयार कर ली है। 3 साल पहले भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का खिताब मिला था। पार्टी ने विस्तार के लिए अपने परंपरागत तरीके को बदला और एक टोल फ्री नंबर जारी किया, जिस भी शख्स ने मिस कॉल दिया।

 
भाजपा सदस्य के रूप में उसका रजिस्ट्रेशन हो गया। देशभर में ये मुहिम चली थी, जिसमें इंदौर ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। अभियान के समापन पर 10 लाख सदस्य बनाए जाने का दावा किया गया था। अब इन 10 लाख सदस्यों से एक ही दिन में संपर्क किया जाएगा। ये योजना भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री चावड़ा ने तैयार की है। मिस कॉल से बने सदस्यों से बात करने के लिए जवाबदार भाजपाइयों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS