ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसा मामला, शेल्टर होम से छुड़ाई गईं दर्जनों लड़कियां
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2018 12:44:00 PM
देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसा मामला, शेल्टर होम से छुड़ाई गईं दर्जनों लड़कियां

लखनऊ। अभी बिहार के मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ दरिंदगी का मामला चल ही रहा है कि इसी बीच यूपी के देवरिया में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक शेल्टर होम में छापा मार कर दर्जनों लड़कियों को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि यह शेल्टर होम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

आज सुबह देवरिया के डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मां विंध्यवासिनी नामक शेल्टर होम पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान वहां 24 लड़किया मौजूद पाई गई। जिन्हें वहां से रेस्क्यू किया गया। बालिका गृह में रहने वाली सभी लड़कियां अलग अलग जिलों की रहने वाली हैं। पुलिस सभी से जानकारी ले रही है।

अधिकारियों के मुताबिक देवरिया में यह शेल्टर होम अवैध तौर पर चलाया जा रहा था। जिसमें दर्जनों लड़कियों को रखा गया था। इस बालिका गृह के बारे में प्रशासन को पहले से ही जानकारी मिल गई थी। लेकिन कार्रवाई अब की गई।

उधर, यूपी की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल सीबीआई देवरिया के उक्त बालिका गृह का निरीक्षण किया था। सीबीआई की टीम ने जांच के दौरान पाया था कि देवरिया में जलाया जा रहा बालिक गृह अवैध रूप से संचालित था।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS