लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया वहीं कुछ की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई। योगी सरकार ने फेरबदल करते हुए 3 आईएएस और 42 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गया प्रसाद को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग विशेष सचिव बनाया गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुख लाल भारती को सहारनपुर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होने बताया कि आवास विकास परिषद के अपर आवास आयुक्त महेंद्र कुमार को विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 42 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूडा के अपर निदेशक विजय कुमार सिंह को सूडा, लखनऊ में वापस स्थानांतरण किया गया है। पीपीएस अधिकारी कपिल सिंह को विकास अधिकारी, मैनपुरी के पद पर तैनात किया गया है। शामली की मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी को सहारनपुर में इसी पद पर तैनात किया गया है। जबकि सहारनपुर की मुख्य विकास अधिकारी देव कृष्ण तिवारी को बदायूं में इसी पद पर तैनात किया गया है। उन्होने बताया कि हरदोई के अपर जिलाधिकारी मदनान्तक प्रताप सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा, गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात किया गया है। पीसीएस अधिकारी राकेश वर्मा को विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है। मनोज कुमार अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शीतला प्रसाद को वर्तमान तैनाती से हटाते हुए विशेष सचिव, कार्मिक विभाग में तैनात किया गया है। चंद्र शेखर संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद से मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर में तैनाती दी गई है। जबकि नंद लाल सिंह को कुलसचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय बनाया गया है। शत्रोहन वैश्य, कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। चतुर्भुजी गुप्ता अपर जिलाधिकारी (नजूल) इलाहाबाद को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का कुलसचिव बनाया गया है। कुमार विनीत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर को स्टाफ आफिसर राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात किया गया है। पीसीएस अधिकारी प्रवरशील बरनवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि गंगाराम गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बांदा को सचिव, विकास प्राधिकरण इलाहाबाद बनाया गया है। ऋतु सुहास अपर नगर आयुक्त नगर निगम इलाहाबाद का अपर नगर आयुक्त आगरा के पद पर हुआ ट्रांसफर निरस्त करते हुए उनकी तैनाती यथावत रखी गई है। विजय कुमार गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी को विशेष सचिव, सतर्कता विभाग में तैनाती देते हुए विशेष सचिव गृह विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। उर्मिला देवी सोनकर, अपर आयुक्त झांसी मंडल को सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
सर्वेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शाहजहांपुर को अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल के पद पर तैनात किया गया है। पीसीएस अधिकारी अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ के पद पर तैनात किया गया है। नितिन मदान अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर के पद पर तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि श्रीराम यादव मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर एवं अतिरिक्त कार्यभार उप चकबंदी गाजीपुर को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
राजेश कुमार-चतुर्थ नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर को विशेष कार्याधिकारी नोएडा गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात किया गया है। विद्या शंकर सिंह अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुर देहात को नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है। रमेश चन्द्र नगर मजिस्ट्रेट बांदा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बस्ती के पद पर तैनात किया गया है। राम प्रकाश उपजिलाधिकारी मुरादाबाद को नगर मजिस्ट्रेट झांसी के पद पर तैनात किया गया है।