ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मध्यप्रदेश: मंत्री जी ने मंच पर उठाया महिला का घूंघट, कांग्रेस ने की निंदा
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2018 4:38:55 PM
मध्यप्रदेश:  मंत्री जी ने मंच पर उठाया महिला का घूंघट, कांग्रेस ने की निंदा

भिंड। राज्यमंत्री लालसिंह आर्य का भरे मंच पर महिला हितग्राही का घूंघट उठाना कांग्रेस के लिए एक मुद्दा बन गया। फोटो खिंचवाने के लिए आतुर मंत्री को ये भी याद नहीं रहा कि किसी स्त्री का घूंघट उसकी लाज होती है। मंत्री के ऐसा करने पर महिला हितग्राही भी ठिठक गई। लालसिंह आर्य की इस हरकत पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा ज़ाहिर की।

 
दरअसल जिला मुख्यालय पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश सरकार की चलाई जा रही अलग अलग योजनाओं का लाभ देने के लिए हितग्राहियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यमंत्री लालसिंह ने शिरकत की। जहां मंत्री ने हितग्राहियों को योजनाओं के अनुसार घर की चाबी, चैक और किसी को प्रमाण पत्र बांटे गए। तभी एक महिला हितग्राही प्रमाण पत्र के लिए के लिए मंच पर पहुंची। महिला घूंघट किए हुए थी। फोटो खिंचवाने के चलते मंत्री लालसिंह ने बिना कुछ सोचे समझे खुद ही महिला का घूंघट उठा दिया। मंत्री के ऐसा करते महिला हितग्राही कुछ देर के लिए ठिठक गई और प्रमाण पत्र लेकर वहां से रवाना हो गई। राजनीतिक पार्टियों में मंत्री के ऐसे व्यवहार की सभी ने निंदा की। कांग्रेस ने मंत्री के इस रवैये को शर्मनाक बताया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS