ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
चुनाव में दिखेगा मेरी एकता यात्रा का रिजल्ट: दिग्विजय
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2018 3:45:16 PM
चुनाव में दिखेगा मेरी एकता यात्रा का रिजल्ट: दिग्विजय

 जबलपुर। मिशन 2019 से पहले कांग्रेस को समन्वय के सूत्र में पिरोने निकले दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा लेकर जबलपुर पहुंचे। पार्टी की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। दिग्विजय ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह है और उनकी एकता यात्रा का रिजल्ट चुनाव में दिख जाएगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है और ये यात्रा बीजेपी नहीं।

 
बल्कि प्रशासन करवा रहा है जिसमें कलेक्टर्स को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। वहीं भोपाल में बंगला छीने जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने स्टाफ के लिए भोपाल में बंगला दिए जाने के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया है| वहीं दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा घटाए जाने और वीआईपी कैटेगरी बदले जाने की जानकारी ना होने की बात कही है और कहा कि अगर ऐसा है भी तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS