राज्य
महिला के साथ अन्याय के खिलाफ हर व्यक्ति को खड़ा होने की जरूरत: मुख्यमंत्री योगी
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2018 1:32:10 PMलखनऊ। उत्तर प्रदेश और देश में बढ़ रहे महिला अपराधों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज से आगे आने का अपील की है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ समाज के हर व्यक्ति को खड़े होने की जरूरत है। उनका कहना है कि ऐसे आपराधिक मामलों को देखकर भी शांत रहना इसमें लिप्त होने के समान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आज एक कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग की 326 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए पहुंच चुके हैं। मंच पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि हैं। इसमें लखनऊ मंडल की 909 करोड़ की 326 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम में लखनऊ महानगर की 417 करोड़ की 12 परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये की लागत से मेधावी छात्रों के गांवों संपर्क संपर्क मार्ग से जोड़ने वाली 112 परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। ‘सबका साथ, सबका विकास ग्राम सड़क योजना के तहत 2918 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की योजना का भी शुभारंभ होगा।