राज्य
लखनऊ में मिली मुजफ्फरपुर आश्रय गृह से लापता लड़की
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2018 1:29:47 PMलखनऊ। यौन प्रकरण से चर्चा में आए मुजफ्फरपुर आश्रय गृह से कथित रूप से भागीं चार में से एक लड़की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मिली है। बता दें कि पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि कहा जा रहा है कि लड़की लखनऊ में एक आश्रय गृह में रह रही थी। मुजफ्फरपुर आश्रय गृह के रिकार्ड के अनुसार, वह उन चार लड़कियों में शामिल थीं जो भागने में कामयाब रही थी जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है।
मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इससे पहले कहा था कि पुलिस सातों लड़कियों के मामलों का सत्यापन कर रही है।