राज्य
आंध्र प्रदेशः पत्थर की खदान में धमाके से 11 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 2:31:05 PMअमरावती। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में देर रात पत्थर की खदान में शक्तिशाली विस्फोट होने से कम से कम 11 श्रमिकों की मौत हो गई। एक जांच अधिकारी ने फोन पर बताया कि सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और यहां काम के लिए आए थे। यह विस्फोट उस समय हुआ जब अलुरू मंडल के तहत हाथी बेलगल में खदान कार्य चल रहा था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पत्थर तोडऩे के लिए प्रयुक्त होने वाली जिलेटिन छड़ों में विस्फोट के वक्त कम से कम 20 श्रमिक मौके पर मौजूद थे। अचानक हुए विस्फोट में श्रमिक फंस गए और हताहत हुए।’’ उन्होंने कहा कि कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर शोक जताया है।