ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अमित शाह ने वसुंधरा राजे की ‘गौरव यात्रा’को हरी झंडी दिखा किया रवाना
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 1:42:11 PM
अमित शाह ने वसुंधरा राजे की ‘गौरव यात्रा’को हरी झंडी दिखा किया रवाना

जयपुर। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में सभी दलों ने कमर कस ली है और वोटरों को मनाने के लिए अनेक प्रकार की आकर्षक रैली निकालना शुरू कर दिया है। इसी में आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चुनावी यात्रा 'राजस्थान गौरव यात्रा' की आज शुरुआत हुई। इस यात्रा की शुरुआत राजसमंद से हुई, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा की शुरुआत से पहले वसुंधरा राजे ने चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा की। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह आज सुबह राजसमंद पहुंचे। चालीस दिन की इस यात्रा में राजे अनेक जनसभाएं करेंगी तथा उनका जनता के साथ संवाद साधने का प्रयास रहेगा। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बार फिर इस यात्रा के आयोजन व प्रायोजन पर निशाना साधा है।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा की बजाय जवाबदेही यात्रा निकालनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वह अपने कितने चुनावी वादों को अब तक पूरा कर पाई हैं। मुख्यमंत्री राजे इस यात्रा की पहली जनसभा चार अगस्त को राजसमंद में करेंगी। वे पहले चारभुजाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। मुख्यमंत्री कांकरोली स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगी और इसके बाद नाथद्वारा के लिए रवाना हो जायेंगी। प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की इस यात्रा को शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी इसकी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड‍ रही। कल के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। छह हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करने के बाद यह यात्रा 30 सितंबर को पुष्कर में समाप्त होगी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS