ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने से स्थानीय लोगों में रोष
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2018 3:42:49 PM
महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने से स्थानीय लोगों में रोष

 शाहजहांपुर। प्रदेश में योगी सरकार आने से कई जगहों का भगवाकरण किया गया। कई सरकारी इमारतों पर भगवा रंग पोत दिया गया। योगी राज में लोगों को भगवा रंग इतना प्रिय है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी उसी रंगा में रंग दिया। हालांकि गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। ये मामला यूपी के शाहजहांपुर के ढाका घनश्यामपुर गांव का है, जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भगवा रंग कर दिया गया।

 
यहां ग्राम सभा की जमीन पर करीब 20 साल पहले महात्मा गांधी की सफेद प्रतिमा स्थापित की गई थी। जब 20 साल बाद अचानक ही रातोरात गांधी जी की सफेद प्रतिमा का रंग बदल गया तो हर कोई देखकर हैरान हो गया। हालांकि जिसने भी ये कारनामा किया है उन्होंने प्रतिमा के नीचे सफेद रंग से राष्ट्रपिता भी लिखा है। इस मामले में कौशल मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भगवा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी है, तो वहीं विश्व हिंदू परिषद् का कहना है कि मूर्तियों को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा।
 
फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। हालांकि गांधी जी की मूर्ति को भगवा रंग में किसने रंगा ये अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की बात की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद् के राजेश अवस्थी का कहना है कि भगवा तो संतों का रंग है और प्रतिमाओं को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि गांधी की मूर्ति का भगवाकरण करने में बीजेपी के लोग ही शामिल हैं। अब तक ये भी नहीं पता चल पाया है कि मूर्ति पर भगवा रंग आखिर किया किसने है? इस मामले में फिलहाल जिला प्रशासन जांच कर रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS