ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मध्यप्रदेश: लिपिक कर्मचारी 10 दिनों से कामकाज छोड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2018 3:29:36 PM
मध्यप्रदेश: लिपिक कर्मचारी 10 दिनों से कामकाज छोड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

 जबलपुर। चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा पर घोषणा करते जा रहे हैं। जनता से आशीर्वाद लेने गांव-गांव, शहर-शहर जा रहे हैं। लेकिन शिवराज सरकार से उनके ही कर्मचारी खुश नहीं हैं। सड़क पर शिक्षक हैं, कहीं प्रोफेसर हड़ताल पर है और अब तो मध्यप्रदेश के लिपिक पिछले 10 दिनों से कामकाज छोड़कर सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। जबलपुर में मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन हो रहा है। कर्मचारी रक्त दान करके सरकार को जगा रहे हैं। कर्मचारी संघ की मांग है कि हम सालों से सेवा दे रहे हैं लेकिन हमारे वेतन में आज तक बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। हमारी मांग है कि हमारा ग्रेड पे बढ़ा दिया जाए।

 
आंदोलन की आग तले ये लिपिक अब जबलपुर के सिविक सेंटर में 10 दिन से बैठे हुए हैं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। मजबूरन अब यहां रामायण का पाठ करना भी शुरू कर दिया गया है ताकि भगवान सरकार को बुद्धि दे और उन पर सरकार ध्यान दे। अगर जल्द ही कोई उनकी बात सुनने नहीं आया तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS