ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बुधवार से यमुना का जलस्तर कम होना शुरू
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2018 6:20:08 PM
बुधवार से यमुना का जलस्तर कम होना शुरू

 नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर बुधवार को कम होना शुरू हो गया। इससे एक दिन पहले यह खतरे के निशान तक पहुंच गया था जो पिछले पांच वर्षों में नदी का अधिकतम जलस्तर था। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार आज शाम चार बजे तक जलस्तर घटकर 204 .80 मीटर पर पहुंच गया था। नदी के जलस्तर के और कम होने की संभावना है।

 
यमुना नदी का जलस्तर कल रात आठ बजे पुराने यमुना पुल के पास 206.05 मीटर था। पुल को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर दिल्ली में बुराड़ी के निचले इलाकों में स्थित कुछ घरों में कल यमुना का पानी घुस गया।
 
इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 15 लोगों को कल बचा लिया गया। बढ़ते जलस्तर के कारण अब तक कुल 13 हजार 915 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उन्हें 1461 तंबुओं और अस्थायी आश्रय गृहों में रखा गया है। वहां उन्हें भोजन और चिकित्सीय सहायता दी जा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS