ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मराठा आरक्षण आंदोलन: आंदोलनकारियों ने किया पुणे-सोलापुर हाइवे जाम
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2018 12:07:24 PM
मराठा आरक्षण आंदोलन: आंदोलनकारियों ने किया पुणे-सोलापुर हाइवे जाम

मुंबई। आज मराठा आंदोलनकारियों ने अपनी मांग को लेकर पुणे सोलापुर हाइवे जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में आंदलनकारी सड़क पर उतर आए और हाइवे को जाम कर दिया। लोगों के खुदकुशी करने से महाराष्ट्र में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। मराठा समुदाय के लोगों ने कल औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर रास्ता रोको प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले के वीदा गांव के 35 वर्षीय खेत मजदूर अभिजीत देशमुख ने अपने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आठ प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मराठा समुदाय के लोगों ने कहा है कि राज्य की भाजपा नीत सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने में विफल रही है और इसके खिलाफ वे मुंबई में प्रदर्शन करेंगे।

लातूर के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ ने बताया कि लातूर जिले के औसा में तहसीलदार कार्यालय के बाहर आठ लोगों ने आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उनके इस प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हम लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि हम उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाएंगे

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS