ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मराठा आरक्षण: मुंबई में जेल भरो आंदोलन आज
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2018 9:26:21 AM
मराठा आरक्षण: मुंबई में जेल भरो आंदोलन आज

मुंबई। मराठा आरक्षण आंदोलन दिनोंदिन बढ़ते ही जा रही है थमने का नाम नहीं ले रही है। यह आरक्षण आंदोलन लोगों पर इस कदर हावी हो गया कि लोग अपनी जान गंवाने को तैयार है। राज्य में इस मुद्दे को लेकर आठ लोगों ने आत्मदाह की भी कोशिश की। महाराष्ट्र में एक श्रमिक और एक छात्र के अपनी जान लेने के साथ ही मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग को लेकर खुदकुशी करने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं सकल मराठा मोर्चा के नेता प्रवीण पटेल ने कहा कि मराठा समुदाय के लोग आज मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे। इससे पहले मराठा संगठनों ने कहा था कि उनकी आरक्षण की मांग के समर्थन में 9 अगस्त को मुंबई में एक महारैली की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक औरंगाबाद जिले में फुलांबरी तहसील के वदोदबाजार गांव में 17 वर्षीय छात्र ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप हरि म्हेस्के को दसवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन मराठा आरक्षण नहीं होने के कारण एक जूनियर कॉलेज और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में उसका नामांकन नहीं हो सका था।

म्हास्के के खुदकुशी कर लेने से महाराष्ट्र में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। मराठा समुदाय के लोगों ने औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर रास्ता रोको प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं अधिकारियों ने कहा कि मराठा समदाय के लोगों को आश्वस्त किया है कि हम उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उ‍ठाएंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS