ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मध्य प्रदेश चुनाव: सम्मानजनक समझौता करेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: मनमोहन शाह बट्टी
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2018 3:03:11 PM
मध्य प्रदेश चुनाव: सम्मानजनक समझौता करेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: मनमोहन शाह बट्टी

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जनजातीय बहुल इलाकों के साथ कई विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव नतीजे प्रभावित करने की क्षमता रखती है। इसी वजह कांग्रेस और सत्ताधारी दल भाजपा इस दल से समझौते की कोशिश में है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का कहना है कि सम्मानजनक सीटें दिए जाने पर ही समझौता संभव है। बट्टी ने राजधानी प्रवास के दौरान बातचीत में कहा, "आदिवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन सबसे अहम है। वर्तमान दौर में उससे यही सब छीना जा रहा है। खनिज की खदानें उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। जंगल की कटाई जारी है इसके चलते आदिवासियों की संस्कृति ही खतरे में पड़ गई है। इसे बचाने की गोंगपा लड़ाई लड़ रही है।"

 
 
राज्य की 230 सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। बट्टी का दावा है कि आदिवासियों का प्रदेश की लगभग 100 सीटों पर प्रभाव है। वर्तमान में आदिवासी जमीन विहीन होता जा रहा है, नर्मदा नदी के किनारे आदिवासियों की संस्कृति बसती है, वर्तमान दौर में इसे नष्ट किए जाने की साजिशें रची जा रही है। 
 
 
 
बट्टी का कहना है, "आगामी विधानसभा चुनाव में उनका दल सम्मानजनक सीटें चाहता है, अगर कोई दल ऐसा करता है तो वे उसके साथ समझौता कर सकते हैं, नहीं तो 100 से ज्यादा सीटों पर गोंगपा चुनाव लड़ेगी। अभी समझौते की बात चल रही है, गोंगपा समझौते के आधार पर कम से कम 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।"
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS