ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्ली में बाढ़ की खतरा, खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2018 12:52:40 PM
दिल्ली में बाढ़ की खतरा, खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना

नई दिल्ली। दो दिन से लगातार हथनीकुंड बैरेज से  यमुना में छोड़े जा रहे पानी के कारण दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे वाले इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में यमुना का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है।

ज्ञात हो कि यमुना में जल स्तर 204.83 मीटर के ऊपर जाते ही खतरा बढ़ जाता है। इस बीच लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की हैं।

कल दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204.10 मीटर पहुंच गया था। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बयान में कहा गया है कि सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों/सेक्टर ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से करीबी संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है। त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तहत हमारे लोग तैनात हैं और आज सेवा में वाहन तथा तीन नौकाओं को लगाया गया।

हरियाणा की तरफ से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। आज सुबह 6 बजे 1,65,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। इसका मतलब ये है कि जल स्तर में और वृद्धि होगी। हालांकि विभाग ने कहा कि इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन यमुना के किनारे स्थित गांधी मंडू, न्यू उस्मानपुर, यमुना पुस्ता और सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों से लोगों को खाली करवा लिया गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS