ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
बारिश का कहर जारी, सहारनपुर में गिरा मकान, 6 की मौत, मचा कोहराम
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2018 12:27:08 PM
बारिश का कहर जारी, सहारनपुर में गिरा मकान, 6 की मौत, मचा कोहराम

सहारनपुर। सहारनपुर में भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक परिवार के सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बाप के अलावा चार बच्चे भी शामिल हैं। वहीं बारिश के बाद मकान गिरने की दूसरी घटना मुजफ्फरनगर जिले में हुई। यहां भारी बारिश के कारण घर का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें एक लड़की सहित 2 लोगों की मौत हो गई।
सहारनपुर में बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। यहां मकान गिरने से मलबे में दबकर पूरा परिवार मौत की नींद सो गया। बता दें कि जिले में 2 दिन में हुई बारिश के कारण गिरे मकानों के मलबे में दबकर अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
सहारनपुर के थाना गंगोह के मोहल्ला सराय में भारी बारिश के चलते फैजान नाम के ग्रामीण का मकान गिर गया। मकान में सो रहे परिवार के सभी 6 सदस्यों की मलबे में दब कर मौत हो गई। आज सुबह ग्रामीणों ने जब उठकर देखा तो फैजान का मकान गिरा हुआ था और अन्दर सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दबे हुये थे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मलबे को हटाया तो उसमें से पूरे परिवार के 6 शव निकले। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे. लेकिन कुदरत के आगे किसकी चली है।
सहारनपुर के अलावा यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओँ में मकान का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि जिले के कुल्हेदी गांव में घर गिर जाने के कारण 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी और परिवार के 8 सदस्य घायल हो गये।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS