ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2018 7:53:59 PM
दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली। एक तो दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश दूसरी ओर लगातार हो रही पहाड़ों में मुसलाधार बारिश से हरियाणा में यमुना नदी तथा अन्य बरसाती नदियां उफान पर आ गई हैं। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू गया है। दिल्‍ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुताबिक दिल्‍ली में यमुना के पानी का स्‍तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

 वहीं मौसम विभाग अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बारिश होने तथा कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। कल हथनीकुंड बैराज से कल एक लाख अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया तथा आज भी एक लाख ग्यारह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे दिल्ली तक के निचले इलाकों को खाली करा लिया। कई स्थानों पर बाढ का पानी भर गया है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। 

हरियाणा के बरसाती नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ का पानी खतरे के निशान से उपर बहने के कारण हथनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिये जिससे कई बिजली परियोजनाओं पर उत्पादन बंद हो गया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS