ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
ताजमहल परिसर में घुसा पानी, लोग परेशान
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2018 5:06:23 PM
ताजमहल परिसर में घुसा पानी, लोग परेशान

आगरा। आगरा में भारी बारिश होने से शहर पानी-पानी हो गया है यहां तक कि ताजमहल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। ताजमहल के चारों तरफ पानी भर गया है। ताजमहल के आसपास पानी भरने से पुरातत्व विभाग की पोल खुल गई है कि आखिरकार इतने प्रयास के बाद भी पानी के निकासी तक का कोई इंतजाम नहीं है। ताजमहल के आसपास भरे हुए पानी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मानसून की बारिश ने कहर बरपाया है।
इसके साथ ही राजस्थान के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते चंबल नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिसके बाद धौलपुर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बढा दी है। वहीं, पहाड़ों राज्यों में हो रही भारी बारिश के बाद यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे शुक्रवार को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू सकता है। यमुना में गुरुवार को जलस्तर 203.65 था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS