ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
फिर भड़का मराठा आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने किया पुणे में रेलवे ट्रैक और हाइवे जाम
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2018 3:12:45 PM
फिर भड़का मराठा आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने किया पुणे में रेलवे ट्रैक और हाइवे जाम

नई दिल्ली। मराठा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यह आंदोलन एकबार फिर जोर पकड़ ली है। पुणे में 'मराठा क्रांति मोर्चा' ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। वहीं, मुंबई-पुणे हाइवे को भी जाम किया गया है। आंदोलन के मद्देनजर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन हिंसक होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के विरोध का संज्ञान लिया है और इस पर कई फैसले लिए हैं। सरकार उनसे बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए कानून बनाया था लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसपर स्टे लगा दिया था।

'मराठा क्रांति मोर्चा' के मुताबिक, अगर सरकार ने मराठाओं के पक्ष में उचित फैसला नहीं लिया तो जन आक्रोश पूरे महाराष्ट्र में अशांति फैला देगा। इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री होंगे। मराठाओं ने पहले ही साफ किया है कि बातचीत नहीं करनी है। सीएम के बातचीत के प्रस्ताव को कल मराठा समाज ने ठुकरा दिया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS