राज्य
युवक की मौत के विरोध में महाराष्ट्र आज बंद, कई जगह हालात तनाव पूर्ण
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2018 10:25:00 AMमुंबई।आरक्षण की मांग को लेकर मराठों के आंदोलन उग्र होते जा रहे हैं। आरक्षण की मांग को लेकर एक 27 वर्षीय प्रदर्शनकारी ने गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत के बाद उग्र प्रदर्शनकारी ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में तोड़फोड़ की। युवक की मौत के बाद आज मराठा क्रांति मोर्चा ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर, पुणे और मुंबई में हालात तनाव पूर्ण है।
औरंगाबाद के डीएम उदय चौधरी ने मराठा क्रांति मोर्चा की अधिकांश मांगें मान ली हैं, साथ ही सरकार मृतक काकासाहेब शिंदे के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा और उसके छोटे भाई को सरकारी नौकरी भी देगी। वहीं विपक्ष ने इस पूरी मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के सिर ठीकरा फोड़ा है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मराठों के लिए तत्काल आरक्षण की घोषणा तथा मृतक शिंदे के परिवार के लिए 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है।