राज्य
अलवर मॉब लिजिंग मामला: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जांच अतिरिक्त एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपा
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2018 11:34:27 AMजयपुर। राजस्थान के अलवर में युवक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में एक और आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त एसपी रैंक के एक अधिकारी को सौंपी गई है। रामगढ़ पुलिस थाना के प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया , नरेश सिंह को आज गिरफ्तार किया गया। वह लालावंडी गांव का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। कल पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। गो तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय अकबर खान की लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीट - पीट कर हत्या कर दी थी।
इस घटना में पुलिस की भूमिका पर उठते सवाल के बीच मामले की जांच सीनियर अफ़सर को सौंप दी गई है। एडिशनल एसपी क्राइम और विजिलेंस के एडिशनल एसपी अब इस मामले की जांच करेंगे यानी स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आने के बाद स्थानीय पुलिस के हाथ से जांच छीन ली गई है।