राज्य
दिल्ली में गिरी बिल्डिंग की छत, 2 की मौत, तीन बच्चे घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2018 11:24:01 AMनई दिल्ली। दिल्ली के हर्ष विहार में बिल्डिंग की छत गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन बच्चे जख्मी हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों की पहचान सुनील (42 साल) और रतना (45 साल) के रूप में हुई। चश्मदीदों के मुताबिक इस मकान में 5 लोगों का परिवार रहता था जिसमें पति पत्नी की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। रात करीब एक बजे फायर ब्रिगेड को इस हादसे की खबर मिली, जिसके बाद मौके पर बचाव टीम को रवाना किया गया।
छत गिरने की खबर से आसपास के लोगों में हड़कंच मच गई, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।