ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कांग्रेस ने प्रदेश को बदहाली के सिवाय कुछ नहीं दिया : शिवराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2018 6:57:55 PM
कांग्रेस ने प्रदेश को बदहाली के सिवाय कुछ नहीं दिया : शिवराज सिंह

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को चित्रकूट के उपचुनाव में मिली हार की कसक अब भी है। उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि 'कांग्रेस को जिताकर यहां की जनता ने बड़ी गलती की थी। मुख्यमंत्री चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण में सतना जिले की विधानसभाओं में जनता से सीधे संवाद किया। बिरसिंहपुर की जनसभा मुख्यमंत्री ने कहा, "चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव में आप लोगों ने कांग्रेस को जिताकर गलती कर दी। कांग्रेस ने प्रदेश को बदहाली के सिवाय कुछ नहीं दिया। मैं यहां चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। भाजपा की सरकार बने और चित्रकूट जीतने का भी मुझे आशीर्वाद दें।
उन्होंने सभापुर, खांच, बांदी, चूंद खुर्द, झरी और कोनिया होते हुए जैतवारा में रथ सभाओं में किसान, महिलाएं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेता मेरी जन आशीर्वाद यात्रा से परेशान है। उन्हें सपने में भी शिवराज सिंह चौहान दिखाई देता है। बाबा महाकाल की नगरी से आशीर्वाद लेकर प्रदेश की जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकला हूं। चौहान की सभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री राजेंद्र शुक्ला, ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद गणेश सिंह और प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS