राज्य
इस बार भी छत्तीसगढ़ बनेंगे भाजपा की सरकार : बृजमोहन अग्रवाल
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2018 6:33:17 PMनई दिल्ली। ज्यों-ज्यों राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे त्यों-त्यों अटकलों की बाजार गरमाती जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य में इस बार भी सरकार भाजपा की ही बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार अभी से दिखाई देने लगी है, इसलिए वह राज्य सरकार पर अर्नगल आरोप लगा रही है और गठबंधन की बैसाखी पर चुनाव जीतने का सपना संजोए बैठी है।
उन्होंने दावा किया कि बीएसपी, कांग्रेस के लिए चुनौती होगी, भाजपा के लिए नहीं। राज्य की जनता को विपक्षी पार्टियां गुमराह नहीं कर सकती है। उन्हें मालूम है कि देश विरोधी लोग आम आदिवासियों और प्रदेश के हित में काम नहीं कर सकते हैं।
अग्रवाल ने कहा कि जोगी की पार्टी और बीएसपी का गठबंधन भी कांग्रेस के लिए चुनौती साबित होगा, जबकि उनका यह गठबंधन भाजपा की जीत की गारंटी होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच में 'विश्वास आपका, सरकार हमारी' संदेश को लेकर चुनाव लड़ेगी।