ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
आतंकवादियों को 'जी' कह कर संबोधित करते हैं दिग्विजय सिंह : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2018 4:18:35 PM
आतंकवादियों को 'जी' कह कर संबोधित करते हैं दिग्विजय सिंह : मुख्यमंत्री

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं वैसे ही एक नेता दूसरे नेता पर आरोप प्रत्यारोप का दौड़ तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। शिवराज ने अपने एक हालिया बयान में दिग्विजय सिंह को 'देशद्रोही' करार दिया है। उसपर हमला करते हुए कहा कि अगर किसी आतंकवादी को पुलिस मार दे तो, ये ऐसे व्यक्ति हैं जो उसके घर जाते हैं। चौहान ने आगे कहा कि ये आतंकवादियों को 'जी' कह कर संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मुझे दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए ये कदम देशद्रोही लगते हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल में लगातार माननीयों की भाषा का स्तर गिरता जा रहा है।

 इस समय नेताओं के बोल इस कदर विवादित हो रहे हैं कि भाषा की मर्यादा का कोई नाम ही नहीं रह गया है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे मंच पर अपनी मर्यादा ही भूल गए थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकालते-निकालते मंत्री जी की जुबान कुछ इस कदर बेलगाम हो गई कि वह कांग्रेस पर गालियों की बौछार करने लगे। यही नहीं मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने इस दौरान राज्यमंत्रियों की भी जमकर खिल्ली उड़ाई। सत्ता के नशे में चूर ओमप्रकाश धुर्वे ने कांग्रेस पार्टी के लिए अपशब्दों की झड़ी लगा दी। ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों और आदिवासियों का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही आदिवासियों को 15 लीटर शराब बनाने की छूट देकर ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि आदिवासी नशे में ही रहें और उसकी लूट चलती रहे। धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस ने इसीलिए आदिवासियों को शराब का आदी बना दिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS