राज्य
ट्रक और ऑटो की टक्कर, आठ की मौत
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2018 2:55:25 PMचित्रकूट। आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मरने वालों में चार स्कूली छात्राएं भी शामिल हैं। हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को मऊ के अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह घटना चित्रकूट के बदगढ़ थानाक्षेत्र के सुचेता कॉलोनी के पास हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक और ऑटो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो ट्रक के नीचे घुस गया। घटना के बाद आसपास भीड़ लग गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर एसपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उनके मुताबिक घटना की जांच की जाएगी।