राज्य
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल ने की ये घोषणाएं
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2018 5:11:17 PM इंदौर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार सुबह इंदौर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सुगनीदेवी कॉलेज मैदान पर होने वाली जनसभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया कि आलोक अग्रवाल मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे।
यही नहीं मध्यप्रदेश के चल रही सभी पेंशन योजनाओं को 250 और रूपये से बढ़ा कर दिल्ली की आप सरकार की तर्ज पर संभव 2500 से 3000 रूपये दिए जायेंगे। आप सरकार बनने पर मध्यप्रदेश के सभी बकाया बिल माफ़ किया जायेगा
उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल अखबारों मं ही प्रदेश का विकास हो रहा है। असलियत तो यह है कि विकास के नाम पर विनाश हो रहा है।
प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने सुना था मध्यप्रदेश में बिजली की हालत काफी खराब है, लेकिन इतनी खराब है की दूसरे राज्य से कोई मध्यप्रदेश आये और उसी के पंडाल में लाइट चली जाए, मैं समझ सकता हूं की यहाँ के आम आदमी की क्या हालत होगी।