राज्य
यमुना एक्सप्रेस पर सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2018 1:31:41 PMमथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार वाली कार खड़े ट्रक में जा घुसी। स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में मौजूद लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों कानपुर के रहने वाले थे।
इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिवार आगरा से नोएडा की तरफ आ रहा था। रफ्तार बहुत ज्यादा होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार जाकर खड़े ट्रक से टकरा गई।
इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. यह हादसा मथुरा के राया थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर आज हुआ।