राज्य
कश्मीर से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2018 2:48:52 PMश्रीनगर। हज यात्रा हेतु कश्मीर से 820 यात्रियों का पहला जत्था सउदी अरब के लिए रवाना हो गया। श्रीनगर के बेमिना से स्पेशल बसों में यात्रियों को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जाया गया। हज यात्रियों का अंतिम जत्था 25 जुलाई को रवाना होगा। इस वर्ष जम्मू कश्मीर से दस हजार श्रद्धालु हज करेंगे।