राज्य
अखिलेश ने कसा तंज, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भाजपा नहीं सपा की देन है
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2018 1:54:09 PMलखनऊ। सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार की देन है। लेकिन सरकार ने समाजवादी हटा दिया। सरकार ने टेंडर में घपला कर दिया है। एक्सप्रेस वे के लिए हमने किसानों से जमीन ली थी। भाजपा के पास अपना कोई काम नहीं है दिखाने को इसलिये वह हमारे काम को वह अपना बता रहे।
अखिलेश यादव ने कहा सरकार कई योजनाओ पर फेल हुई है। लॉ एंड आर्डर के नाम पर आम आदमियों में इतना भय है, इतनी अराजकता है, जिसकी कोई हद नही। आगरा एक्सप्रेस वे सबसे कम समय मे सपा सरकार ने बनाया था, यह एक उदाहरण था, आगरा एक्सप्रेस वे जितने कम समय मे बना था आज तक कहीं ऐसा नहीं बना है। घोषणा पत्र में हमने पहले ही एक्सप्रेस वे बनाया था, ये समाजवादी पूर्वांचल वे था, इन्होंने समाजवादी हटा दिया। ये पूरा एलाइनमेन्ट हमारा बनाया गया है। प्रधानमंत्री को तो पता नही है कि मुख्यमंत्री ने बनारस को हटा दिया है। टेंडर किया गया कुछ और दिखा रहे है कुछ और।
योगी सरकार लगातार धोखा दे रही है। अापके पास तो बहुत पैसा है जीएसटी से तो आप और मालदार हो गए विकास कराए। मुख्यमंत्री ने तो प्रधानमंत्री को भी धोखा दे दिया है। हमारे काम को अपना बताकर उनसे उदघाटन कराया जा रहा है।