राज्य
पानी-बिजली को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2018 1:26:08 PMनई दिल्ली। बिजली और पानी की समस्या को लेकर दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी तादात में चंदगीराम अखाड़े पर जमा हुए, जहां पहले मनोज तिवारी और महामंत्री राजेश भाटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए मनोज तिवारी के साथ सीएम केजरीवाल के आवास की ओर मार्च शुरू किया। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। जैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर सीएम आवास की तरफ जाने की कोशिश शुरू की, वैसे ही पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।