राज्य
जन आशीर्वाद यात्रा आज, अमित शाह यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2018 12:42:47 PMउज्जैन। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा उज्जैन से शुरू होने जा रही है। यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद शुरू की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा के मिशन-2018 का शंखनाद भी होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर की पूजा अर्चना करेंगे और पौधारोपण कर नानाखेड़ा स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 21 महिलाओं द्वारा शंखनाद और स्वस्तिवाचन के साथ यह यात्रा शुरू होगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यहां पहली बार करीब चार लाख वर्गफीट के विशाल पंडाल में आयोजित होने जा रही है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का भी मंच पर सम्मान होगा। यह कार्यक्रम नानाखेड़ा स्टेडियम पर हो रही है पूरे पंडाल में प्लाई लगाकर मेटिंग बिछाई गई है ताकि बारिश और कीचड़ से बाधा न हो। पंडाल में 60 हजार कुर्सियां रखी गई हैं। यह सभा दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। बता दें यात्रा के लिए दो भव्य रथ तैयार किए गए हैं। जिन्हें उज्जैन के लिए रवाना कर दिया गया था।