ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
12 घंटे बाद फ्लैट से रिहा हुई बंधक मॉडल, गन प्वाइंट पर बनाया था लड़की को बंधक
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2018 8:20:17 PM
12 घंटे बाद फ्लैट से रिहा हुई बंधक मॉडल, गन प्वाइंट पर बनाया था लड़की को बंधक

 भोपाल। मिसरोद इलाके में एक सिरफिरे आशिक के चुंगल से बंधक लड़की को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया। करीब 12 घंटे चले ड्रामे के बाद पुलिस ने रेस्क्यू किया गया। हालांकि लड़की को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया हैं।

 
बता दे कि मिसरोद इलाके में शादी करने के लिए एक युवक ने शुक्रवार को करीब 12 घंटे तक मॉडल को फ्लैट में बंधक बनाए रखा। युवती का फ्लैट पॉश सोसाइटी में 5वीं मंजिल पर है। पुलिस ने कई बार युवक से बात करने की कोशिश की। इसके बाद रेस्क्यू के लिए हाईड्रोलिक क्रेन का सहारा लिया गया। एसपी और एसडीएम इसके जरिए ऊपर गए और खिड़की से बात कर लड़के को मनाया। पुलिस युवक और युवती को बाहर निकालने में कामयाब हुई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच कर रही है। 
 
एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि पुलिस ने अंदर जाने की कोशिश की तो लड़के ने एक एसआई पर कैंची से हमला कर दिया था। उसके पास एक कट्टा और चाकू भी था। बाद में उसने पानी और कॉटन मांगा, जो उसे बाल्टी के जरिए दिया गया। इसके बाद उसने विक्ट्री साइन और कलाई दिखाई। लड़के का नाम रोहित सिंह है और वह अलीगढ़ का रहने वाला है। वह मुंबई में मॉडलिंग करता था और यहीं उसकी युवती से मुलाकात हुई। वह युवती से शादी करना चाहता है।
 
रोहित ने एक एफिडेविट भी दिया, जिसमें युवती और रोहित के हस्ताक्षर हैं। इसमें युवती की ओर से लिखा गया कि ‘मैं रोहित से शादी करना चाहती हूं, हम लोग एक दुसरे के बिना नहीं रह सकते। दो साल से एक दुसरे को जानते हैं, मुंबई में मॉडलिंग करते हैं। बस मैं इतना कहना चाहती हूं कि हमारी शादी नहीं हुई तो हम जी नहीं पाएंगे’। हालंकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि युवती के हस्ताक्षर सही हैं या नहीं और हैंड राइटिंग किसकी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिसरोद इलाके में होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के पास फॉच्र्यून डिवाइन सिटी के फ्लैट नम्बर 503 का यह पूरा मामला है। यह पॉश इलाका है, युवती मुंबई में मॉडलिंग करती है, वहीं लड़का भी खुद को एक्टर बता रहा है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार सुबह सात बजे रोहित सिंह फ्लैट नम्बर 503 में गया और यहां रहने वाली अपनी प्रेमिका को बंधक बना लिया। इससे पूर्व रोहित ने युवती के परिजनों से मारपीट भी की थी। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी, और किसी बात पर अनबन होने के बाद मॉडल भोपाल आ गई, तब से वो भोपाल में ही अपने परिवार के साथ रह रही है। बताया जा रहा है रोहित ने युवती को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया । पुलिस दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS