राज्य
मुंबई में बारिश का कहर, कई इलाकों में जल जमाव, यातायात व्यस्था बाधित
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 10:15:11 AMमुंबई। मुंबई में लगातार पांच दिनों हो रहे झमाझम बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आज भी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश के चलते मुंबई में कई स्कूल आज नहीं खुले हैं। खार और बांद्रा इलाके में कई स्कूल लगातार चार दिन से हो रही बारिश के कारण बंद है। भारी बारिश के कारण यातायात ठप्प हो गए हैं, तो कई इलाकों में जल जमाव से हालात दयनीय हो गए हैं। कल रात बोरीवली पूर्व इलाके में 3 घर का कुछ हिस्सा धाराशायी हो गया। गनीमत रहा इस घटना में किसी भी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक घटना रात 10 बजे करीब की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने का का काम कर रही है।
इससे पहले की रविवार को कुर्ला इलाके के 4 मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया था और कल दोपहर सैंड हर्स रोड रेलवे स्टेशन के पास भी ब्रिज का कुछ हिस्सा धराशायी हो गया। जिस तरह से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और एक बाद एक घटनाएं सामने आ रही है।
मुंबई के कई इलाके में रातभर ज़ोरदार बारिश होती रही आलम ये हुआ कि सड़कें नदियों की तरह दिख रही हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया, बीएमसी के कर्मचारी रात भर सड़कों पर भरे पानी को निकालते नज़र आये। मायानगरी मुंबई में कल से हो रही बारिश ने जहां दिनभर मुंबईकरो को परेशानी में डाल दिया। यह बरसात रातभर होती रही। दरअसल, ये इलाका है किंग सर्कल का जहां सड़क के दोनों तरफ करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी जम गया है।