ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
महागठबंधन मजबूती से सामने आए तो बनारस से चुनाव हार सकते हैं मोदीः संजय सिंह
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 2:44:50 PM
महागठबंधन मजबूती से सामने आए तो बनारस से चुनाव हार सकते हैं मोदीः संजय सिंह

बलिया। बनारस से बलिया पद यात्रा करने पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन मजबूती से सामने आए तो पीएम मोदी बनारस से चुनाव हार सकते है। हमने लोकतंत्र में प्रधानमंत्री को चुनाव हारते देखा है।  

 
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने दावा किया है की यूपी में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़े तो बनारस सीट से मोदी को हार का सामना करना पडेगा। शकील अहमद के बयान पर संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भाजपा की परम्परागत सीट हार गए हैं। आपातकाल के दौरान राजनारायण ने भी रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी को हराया था। देश में प्रधानमंत्री चुनाव हार सकते हैं ये हमने लोक्तन्त्र में देखा है।
 
क्या 2019 में भी केजरीवाल, मोदी को वाराणसी सीट से चुनौती देंगे के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है। वहीं महागठबंधन में शामिल होने पर उन्हाेंने कहा कि अभी पार्टी ने कोई भी औपचारिक फैसला नहीं किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS