ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अमित शाह ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर दिया 2019 चुनाव जीतने का मंत्र
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 12:20:55 PM
अमित शाह ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर दिया 2019 चुनाव जीतने का मंत्र

लखनऊ। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में शाह ने भाजपा के नेताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का सफल फार्मूला दिया। साथ ही महागठबंधन से कैसे निपटा जाए, इसके बारे में भी जानकारी दी।

इस बैठक को 3 भागों ब्रज, पश्चिम और कानपुर में बांटा गया। इसमें इन क्षेत्रों के पार्टी के दिग्गज मौजूद रहे। बैठक में अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन और कार्यों की समीक्षा की। सूत्रों की मानें तो बैठक में 2019 में बनने वाली स्थितियों पर जोर दिया गया। मंथन इस स्तर से भी हुआ कि यदि महागठबंधन होता है, तो किस प्रकार भाजपा यूपी में कमल खिलाएगी।

इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आई.टी. प्रकोष्ठ पर भी भरोसा जताया। आई.टी प्रकोष्ठ के योद्धाओं को कई प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही पार्टी के दिग्गजों को भी बताया गया कि 2019 के लिए किस तरह काम करना है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सी.एम. डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, साध्वी निरंजना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी बैठक में मौजूद रहे।

इसके अलावा तीनों क्षेत्रों की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे। ब्रज क्षेत्र से राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल, एस.सी. आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष बबिता चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एल. वर्मा मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS