राज्य
समंदर में तैराकी के लिए गए पांच युवक डूबे, 2 बचाए गए, 3 की तलाश जारी
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 9:35:33 AMमुंबई। पांच दोस्त मिलकर गए थे मस्ती करने लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर थे। मुंबई के जुहू चौपाटी में तैरने गए 5 दोस्त डूब गए हैं। इनमें से 2 के शव बरामद हुए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है। पांचों दोस्त कल शाम को तैरने गए थे। बचाव कार्य रात में रोक दिया गया था। हालांकि आज सुबह फिर लापता युवकों को खोजने के लिए बचाव दल लग गए हैं।
पांचों दोस्त मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के बताए जा रहे हैं। नेवी और कोस्टगार्ड ने सर्च ऑपरेशन के लिए अपने हेलीकॉप्टर लगा दिए हैं। स्थानीय मछुआरे भी युवकों की तलाश में समंदर में उतर गए हैं। ये घटना कल शाम 5.30 बजे हुई। युवक गोदरेज बंगले के पास जुहू चौपाटी बीच में तैरने गए थे। युवकों की उम्र 17 से 22 साल बताई जा रही है। जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है।