ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
इलाहाबाद में मुठभेड़, इनामी बदमाश ढेर
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2018 1:00:18 PM
इलाहाबाद में मुठभेड़, इनामी बदमाश ढेर

इलाहाबाद। संगमनगरी इलाहाबाद में कल देर रात पुलिस ने 80 हजार के ईनामी डकैत को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में गोली लगने से इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनको स्वरुपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाहाबाद में कल देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो राज्यों में आतंक का पर्याय डकैत महेंद्र पासी मारा गया। महेंद्र पासी पर उत्तर प्रदेश में 50 हजार तथा मध्य प्रदेश में 30 का ईनाम रखा गया है। वह गोपा गंज के गैंग का सरगना था।


इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में कल देर रात बदमाशों के गैंग व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। ताबड़तोड़ गोलीबारी में इंस्पेक्टर फूलपुर संजय राय को भी गोली लगी। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश मारा गया है। उसे दो गोली लगी है। मारा गया बदमाश दो राज्यों में आतंक का पर्याय डकैत महेंद्र पासी था। यूपी में 50 हजार और मध्य प्रदेश का 30 का इनामी डकैत था महेंद्र पासी। गोपा गंज का सरगना था। उधर बदमाश की गोली से घायल इंस्पेक्टर की स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

 इंस्पेक्टर को गोली लगने की खबर पाकर एसएसपी नितिन तिवारी समेत तमाम अफसर फूलपुर पहुंच गए। एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक, फूलपुर में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर आइपीएस सुकीर्ति माधव टीम लेकर पहुंचे। रात में इंस्पेक्टर फूलपुर संजय राय भी फोर्स लेकर घेराबंदी करने लगे। इफ्को पुलिस चौकी से कुछ दूर पल्सर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर के कंधे में गोली लगी तो दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश महेंद्र पासी मारा गया, जबकि दूसरा निकल भागा। एसएसपी के मुताबिक, खेत के रास्ते भागे बदमाश की तलाश में कांबिंग हो रही है। महेंद्र पासी के पास से पिस्टल मिली है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS