राज्य
सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिल्ली की जनता की जीत है : केजरीवाल
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2018 1:07:37 PMनई दिल्ली। दिल्ली में अधिकारों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। केजरीवाल ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिल्ली की जनता की जीत है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फैसले के कुछ मिनटों के बाद ट्वीट किया, 'दिल्ली के लोगों की एक बड़ी जीत...लोकतंत्र के लिए एक बड़ी जीत है।
वहीं, इस मामले पर वकील सोमनाथ भारती ने कहा है कि जमीन, कानून और पुलिस पर दिल्ली सरकार का हक नहीं है। इन तीन विषयों के अलावा दिल्ली सरकार सभी चीजों पर अपना हक जता सकती है।
फैसले के तुंरत बाद मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह इस फैसले से खुश हैं और यह सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी हैं, अब कोई भी फाइल नहीं भेजनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 3 विषय छोड़कर दिल्ली सरकार के पास सभी अधिकार मौजद हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के प्रशासनिक कार्यों में एलजी मनमानी नहीं कर सकते हैं।