ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुंबई रोडओवर ब्रिज हादसा: जब कंस्ट्रक्शन चल रहा था, तो इसे लोगों के लिए चालू क्यों किया गया था?
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2018 10:17:43 AM
मुंबई रोडओवर ब्रिज हादसा: जब कंस्ट्रक्शन चल रहा था, तो इसे लोगों के लिए चालू क्यों किया गया था?

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भारी बारिश के कारण आज सुबह अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ने वाला रोड ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया जिसमें चार लोग घायल हो चुके है। जिसके कारण अंधेरी रेलवे की चार लाइनें ठप हो गई हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस ब्रिज पर काम चल रहा था यानी यह ब्रिज अंडर कंस्ट्रक्शन था। इसके बावजूद भी लोगों को चलने दिया जा रहा था। हादसा तड़के सुबह होने के कारण ज्यादा भीड़ नहीं थी। अगर हादसा पीक ऑवर के दौरान होता तो शायद नतीजा कुछ और ही होता।

ब्रिज का स्लैब गिरने से कोई भारी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन ये प्रशासन की लापरवाही जरूर दर्शाता है। क्योंकि जब रोड ओवरब्रिज पर कंस्ट्रक्शन चल रहा था, तो इसे लोगों के लिए चालू क्यों किया गया था। मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में कई पुलों पर लगातार पानी बह रहा है जो लोगों को डरा रहा है। एक चश्मदीद ने बताया कि ये ब्रिज करीब 50-60 साल पुराना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS