ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुंबई में बारिश का कहर, अंधेरी में ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, 5 घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2018 9:30:57 AM
मुंबई में बारिश का कहर, अंधेरी में ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, 5 घायल

मुंबई। मुंबई के अंधेरी आज सुबह भारी बारिश के कारण रेलवे फुट ओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया, इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। स्लैब गिरने से वेस्टर्न रेलवे की रेल सेवा बंद हो जाने से लाखों लोग घर में फंस गये है। इस घटना में दो लोग घायल हुये हैं जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। अंधेरी में गोखले ब्रिज नामक यह ब्रिज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से यह ब्रिज गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


जानकारी के अनुसार मुंबई में भारी बारिश की वजह से सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे फुट ओवर ब्रिज का स्लैब टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दो लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है।


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अनुसार, ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है. उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द बचाव कार्य चला रहे हैं। ओवरब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसके कारण यातायात पर फर्क पड़ा है। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज गिरने के कारण मुंबई के मशहूर डब्बावालों का काम भी ठप हो गया है।

 ब्रिज के दूसरी तरफ ही दो स्कूल हैं, पास में ही रेलवे स्टेशन है। यही कारण है कि ये ब्रिज काफी इस्तेमाल में आता है, हालांकि क्योंकि ये हादसा काफी सुबह हुआ इसलिए ब्रिज पर अधिक संख्या में लोग नहीं थे। हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने भी इस बारे में ट्वीट किया। पुलिस ने बताया कि ब्रिज गिरने के बाद मौके पर सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों को किया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, अभी ट्रैफिक रोका गया है।

 गौरतलब है कि मुंबई में पिछले काफी समय से लगातार बारिश हो रही है। आज भी जिस दौरान ब्रिज गिरा है, वहां पर बारिश ही हो रही थी। बारिश के कारण लगातार कई इलाकों में पानी भी भरा हुआ है। साफ है कि अगर ब्रिज इतना ही कमजोर था तो उसे लोगों के लिए चालू रखना एक लापरवाही को दर्शाता है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS